सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर नौगढ़ ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सांसद जगदंबिका पाल ने बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के 130 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में ताइक्वांडो खेल के कोच विद्यासागर साहनी के नेतृत्व में ताइक्वांडो के खिलाड़ियों, नवनिर्वाचित सभासद फुटबॉल टीम के कप्तान मनोज सिंह के नेतृत्व में फुटबॉल के खिलाड़ियों, जिला ग्राम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में खो-खो के बालिका खिलाड़ियों, लक्ष्मी कांत पांडे के नेतृत्व में स्विमिंग के खिलाड़ियों, एथलेटिक्स के खिलाड़ियों सांसद खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले 130 खिलाड़ियों को सांसद जगदंबिका पाल एवं संजीव राय के हाथों सम्मानित किया गया।
सांसद जगदंबिका पाल ने खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया साथ ही सांसद खेल महाकुंभ से जुड़े हुए खिलाड़ियों को आगे खेलने के लिए कोष बनाने का भी वादा किया।
संजीव राय ने कहा कि क्रीड़ा भारती एवं सांसद खेल महाकुंभ आयोजन समिति के संयुक्त प्रयास से सांसद जगदंबिका पाल ने खिलाड़ियों को एक नया आयाम दिया है तथा उनके मान सम्मान तथा उनके खेल क्षेत्र में एक नया प्लेटफार्म देने का कार्य किया है। क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत की तरफ से केंद्र से आए क्रीड़ा भारती के पत्रक का विमोचन किया गया। क्रीड़ा भारती की सदस्यता दिलाई गई।
इस दौरान दुर्गा राय व चेयरमैन नगरपालिका परिषद गोविंद माधव, जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान, क्रीडा भारती के प्रांत अध्यक्ष अरूण कुमार प्रजापति, धर्मेंद्र पाल, राम शंकर पांडे, संध्या कबीर, सरिता गौतम, सीमा द्विवेदी, माहेश्वरी पाठक,अरुण कुमार त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा, जहीर सिद्दीकी,राजाराम उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।