सीमा से सटे नेपाल के मकवानपुर में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के बागमती प्रांत के मकवानपुर इंद्र सरोवर ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर पांच मकाईवारी पर मंगलवार की भोर में जीप दुघर्टनाग्रस्त हो गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए।
एक भारतीय पर्यटकों की जीप नेपाल के मधेस प्रदेश के लेखानी मातातीर्थ होते हुए काठमांडू जा रही थी। इसी बीच अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, घायलों में जीप चालक बारा जिले के कलैया नगर पालिका वार्ड नंबर 21 के अनिल कुमार शाह (२५), छत्तीसगढ़ के जानकी चापा की रचना कुमारी सूर्यवंशी (25), गंगादेवी सूर्यवंशी (35), मधु सूर्यवंशी (30), इंद्रसेन (37) शामिल हैं। इसके अलावा रितु सूर्यवंशी, सरोजनी देवी, प्रतिभा सूर्यवंशी, दिव्या सूर्यवंशी, प्रतीक सूर्यवंशी, विजय कुमार सूर्यवंशी, विजय कुमार सूर्यवंशी, अजय कुमार सूर्यवंशी, महिला जिनका नाम व पता उजागर नहीं हो सका है।
पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मी भंडारी ने बताया कि घायलों को बचा लिया गया और इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया।