सिद्धार्थनगर। एसएसबी 50वीं वाहिनी और ढेबरूआ पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार शाम को एक पिकअप में लदी 123 बकरियों को बरामद किया। मौके से दो लोग भी पकड़े गए। वे बकरियों को कहां ले जा रहे थे, इस बारे में पुलिस अभी जानकारी नहीं जुटा पाई है। प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ छत्रपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एसएसबी 50वीं वाहिनी के साथ चेकिंग चल रही थी। इस बीच एक पिकअप पहुंची। जब चेकिंग की गई तो उसमें 123 बकरियां बरामद की गईं। मौके से दो लोग पकड़े गए। उन्होंने अपनी पहचान इमरान खान निवासी सुंदर पुरवा मोहम्मद नगर थाना राम गांव, शहाबुद्दीन निवासी धनकुट्टी पुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच बताया है। बरामद बकरी के संबंध में जानकारी नहीं दे पा रहे थे। इसके साथ ही एक वाहन में इतनी बड़ी संख्या में भरकर ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद