फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल और आवासों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से हर तरफ जलभराव हो गया है। सड़क से लेकर सरकारी दफ्तरों में पानी भरने लगा है। नगर के पीडब्लूडी आवासीय परिसर में पानी भर गया। वहीं नौगढ़ पीएचसी परिसर व आवास में पानी भरने के बाद चिकित्सकों ने बाहर बैठकर मरीजों की जांच की। रविवार की देर शाम से लगातार तेज बारिश करीब 100 एमएम से अधिक बताई जा रही है। बानगंगा के गेज स्थल पर 20 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। ककरहीं में 80 व बांसी में 74 एमएम बारिश सुबह आठ बजे तक रिकार्ड की गई थी। इसके बाद भी पूरे दिन बारिश का क्रम बना रहा। बारिश से नौगढ़ पीएचसी में पानी भर जाने से सोमवार को चिकित्सक कुर्सी मेज रखकर बाहर मरीजों की जांच करते हुए नजर आए। पीएचसी में आवासीय कालोनी में भी पानी घुस जाने से चिकित्सक अपने आप को सुरक्षत महसूस नहीं कर रहे हैं। वहीं पीडब्लूडी के आवासीय कालोनी में भी पानी घुस गया है। वहां तैनात कर्मचारियों को पानी में से घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है। वहीं पशु चिकित्सालय परिसर में भी पानी घुस गया है। सरकारी संस्थानों में पानी भर जाना प्रशासन के चौकसी की पोल खोल रहा है। वहीं आम जनमानस भी हलकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें