सिद्धार्थनगर। जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के कार्यक्षेत्र में बीएसए अरविंद कुमार पाठक ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार चंद्रभूषण पांडेय को डुमरियागंज का बीईओ बनाने के साथ उन्हें भनवापुर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। अभिमन्यु को बढ़नी ब्लॉक तो व्यासदेव को खेसरहा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अभिमन्यु ने बुधवार को ही शोहरतगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था। शिव कुमार को बांसी व गोपाल मिश्रा को लोटन के अलावा बर्डपुर का कार्यभार सौंपा गया है। विजय गुप्ता को शोहरतगढ़ व ज्ञानचंद्र को इटवा के साथ खुनियांव ब्लॉक की भी जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह रीता गुप्ता को जोगिया, पंकज कुमार को मिठवल और सीमा पांडेय को नौगढ़ ब्लॉक का बीईओ बनाया गया है। बताते चलें कि जिले में तैनात पांच खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में हो गया था, जबकि दूसरे जिलों से यहां केवल दो बीईओ आए, जिसके बाद बीएसए ने नए सिरे से तबादला सूची जारी की है।