बिलासपुर में खेत में खड़ी धान की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। धान खरीद प्रक्रिया के लिए पंजीयन की तिथि शासन स्तर से एक बार फिर बढ़ा दी गई है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसान अब 15 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। जिला विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि धान की खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण इस बार 25 जुलाई से 31 अगस्त तक किया गया था। मगर शासन ने पंजीयन की तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। किसान अब 15 सितंबर तक किसी भी जनसेवा केंद्र व साइबर कैफे पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए किसानों को खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड की छायाप्रति देनी होगी। उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है।