फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकों में ठप रहा काम-काज, धरने पर कर्मचारी

Thu, 05 Apr 2018 11:32 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विकास भवन पर धरना देते विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आजमगढ़ में बीडीओ से बदसलूकी व मारपीट के विरोध में ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने गुरुवार को पूरे जिले में कार्य बहिष्कार किया। इससे डीआरडीए सहित सभी 14 ब्लॉकों में कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों ने 6 अप्रैल को भी कार्य बहिष्कार करने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि दोषी एडीएम पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे सात अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे। कार्य बहिष्कार का आह्वान प्रादेशिक विकास सेवा संगठन ने किया है। गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉकों में कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन हुआ। इस वजह से प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण व फीडिंग, मनरेगा के कार्य दिवस सृजन सहित अन्य कार्य नहीं हो सके। विकास भवन पर प्रदर्शन में जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद ने कहा कि घटना के छह दिन बाद भी एडीएम पर कार्रवाई न होने से ग्राम विकास कर्मी आहत हैं। उनका मनोबल टूट रहा है। धरने में उपायुक्त मनरेगा उमेश चंद्र तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार जायसवाल, विवेकमणि त्रिपाठी, गजेंद्र पांडेय, सुरेश पांडेय, हरिश्चद्र पांडेय, राममोहन, ओमप्रकाश पाठक, शंभू शरण यादव, केशवलाल, रुद्रप्रताप शाही, राजीव श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, गायत्री देवी, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जिला संरक्षक परियोजना निदेशक संत कुमार ने कहा कि पूरे जिले में कार्य बहिष्कार सफल रहा। ग्राम विकास कर्मचारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, रोजगार सेवक भी आंदोलन में साथ हैं। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बर्डपुर ब्लॉक में धरने में बीडीओ संजय श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी विजय मिश्र, एडीओ कोऑपरेटिव सतेंद्र कुमार पटेल, केशभान यादव, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अनिल मिश्र, अनूप श्रीवास्तव, डीडी चौधरी आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ में आयोजित धरने में बीडीओ महावीर सिंह, वरिष्ठ सहायक बालकृष्ण, मजहर आलम, रामकिशुन, संत अखिलेश्वर, राधेश्याम चौधरी, राकेश पाठक, शकील अहमद, मनोज पटेल, सुभाष यादव, मकसूद खां आदि मौजूद रहे। खेसरहा में एडीओ पंचायत श्रीनिवास सिंह, फिरोज चौधरी, दिलीप तिवारी, रमेश यादव, जनकनंदिनी, किरन विश्वकर्मा, राजेश श्रीवास्तव, जितेंद्र दुबे, अनिल निगम, रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रवक्ता विजय मिश्र, जिलाध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी, आशुपति पांडेय, मनोज पांडेय आदि ने धरना दिया। इसी तरह लोटन, जोगिया, बांसी, मिठवल, बढ़नी, खुनियांव व इटवा ब्लॉक में भी कर्मचारी आंदोलन पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें