फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में तैनात क्लर्क व गार्ड पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय एसबीआई शाखा के एक क्लर्क व गार्ड पर खाताधारकों ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बैंक में भारी भीड़ होती है। पहचान वालों का काम आसानी से हो जाता है, जबकि लाइन में लगे लोग घंटों खड़े होकर बारी का इंतजार करते रह जाते हैं। खाताधारक फूलचंद, राजेश कुमार, राम अवध, गंगाराम, अभिषेक आदि ने बताया कि आपत्ति जताने पर क्लर्क व गार्ड उनके साथ गाली-गलौज पर उतर आते हैं। उन्होंने एसबीआई के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक विद्या भूषण पांडेय का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है। सभी ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है और किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें