परसा (सिद्धार्थनगर)। ढेबरुआ क्षेत्र के उतरौला गांव में संग्दिध हाल में विवाहिता की फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। पिता की शिकायत पर पुलिस शव पोस्टमार्टम कराने के बाद छानबीन कर रही है। शोहरतगढ़ क्षेत्र के रामगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी सुधा (25) की शादी ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के उतरौला गांव निवासी रिंकू यादव के साथ पांच वर्ष पूर्व किया था। संदिग्ध हाल में सुधा की फंदे से लटकर मौत हो गई। लोगों के मुताबिक ससुराल वाले शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी किसी ने घटना की जानकारी पिता को दे दी। मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध मेें एसओ मुकेश कुमार राय ने बताया कि फंदे से लटककर कर मौत की जानकारी नहीं हैं। पिता ने शव के पोस्टमार्टम करने की मांग की थी, जिस पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसलिए विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।