भनवापुर के नकथर देवरिया में टीकाकरण व महिलाओं की जांच करती एएनएम तारामती।
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नक्थर देवरिया में सोमवार को आयोजित शिविर में बच्चों का टीकाकरण करने के साथ गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।
शिविर में 0 से पांच साल के 11 बच्चों का टीकाकरण किया गया और सात गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी सुझाव दिया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व के लिए गर्भवती महिलाओं का पोषण जरूरी है। इस दौरान तारामती, मीना, माया देवी, फरजाना, बरकतुन्निशां, अफसाना, कविता आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहीं।