फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 11 मतदेय स्थल होंगे समायोजित, 25 होंगे स्थानांतरित

Tue, 08 Aug 2023 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व मंत्री के साथ मतदेय स्थलों के
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद में 1500 से अधिक मतदाता वाले बूथों को तोड़कर दो बूथ बनाए जाएंगे। जिले में 11 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जिनको अन्य मतदेय स्थलों पर समायोजित किया जाएगा। 25 ऐसे मतदेय स्थल हैं, जो जर्जर होने के कारण अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जा रहा है। इनमें विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के 10, कपिलवस्तु के तीन, बांसी के शून्य, इटवा के चार तथा डुमरियागंज के आठ मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन

ये बातें उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर ने विकास भवन सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ मतदेय स्थलों के संबंध में हुई बैठक में कहीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में समस्त उपजिलाधिकारियों ने तहसील में पड़ने वाले मतदेय स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया है। आयोग की ओर से यह भी निर्देश दिया गया है कि 300 या उससे कम मतदाता वाले मतदेय स्थलों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अन्य मतदेय स्थलों में समायोजन कर दिया जाए। मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन आठ अगस्त को किया जाएगा। पोलिंग स्टेशनों की एक-एक प्रति तथा तहसीलों की ओर से समायोजित किए जाने वाले मतदेय स्थलों की सूची प्रारूप-दो व प्रारूप-तीन की एक-एक प्रति संबंधित पार्टी के प्रतिनिधि को उपलब्ध करा दी गई है। मतदेय स्थलों के संबंध में जो भी आपत्तियां हों, उन्हें संबंधित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को 15 अगस्त के पूर्व प्राप्त करा सकते हैं। इस तिथि के बाद पोलिंग स्टेशन से संबंधित कोई भी आपत्ति नहीं ली जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार 17 अगस्त से पोलिंग स्टेशन की डाटा की फीडिंग शुरू करा दी जाएगी। मतदेय स्थलों के संभाजन से संबंधित डाटा को आयोग के सऍफ्टवेयर पर फीड कराते हुए समस्त प्रपत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को 28 अगस्त को प्राप्त करा दिया जाएगा। बैठक में भाजपा से सच्चिदानंद चौधरी, कांग्रेस के अकरम अली सिद्दीकी, समाजवादी पार्टी के अब्दुल कलाम सिद्दीकी, बहुजन समाज पार्टी के चंद्रिका प्रसाद गौतम, सीपीआईएम के श्याम लाल शर्मा तथा प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अब्दुल जब्बार उपस्थित रहे।

इन तिथियों में होगा पुनरीक्षण
अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने के आधार पर मतदाता बन सकेंगे। इसके लिए विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान की तिथि 28 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, चार नवंबर, पांच नवंबर, 25 नवंबर तथा 26 नवंबर 2023 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें