संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी डी कंपनी के जवानों ने ढ़डउल से बढ़नी आरा मशीन पर ले जाते समय सरयू नहर के पास से ट्रैक्टर ट्राली पर लोड हरे जामून का 11 बोटा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वन विभाग इटवा के सुपुर्द कर दिया गया। कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार के अगवाई में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान के तहत जवानों की ओर से बुधवार को सशस्त्र सीमा बल डी कंपनी के जवानों द्वारा ट्राली ट्रैक्टर पर लोड 11 हरे जामुन के बोटा के साथ एक व्यक्ति को ग्राम पंचायत ढ़डउल से बढ़नी आरा मशीन पर ले जाते समय सरयू नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार मोहम्मद इरशाद आलम निवासी दुधवानिया थाना ढेबरुआ के रूप में की गई। पूछताछ के बाद वन विभाग इटवा के सुपुर्द कर दिया गया।