फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम, सुबह धूप व शाम को वर्षा

विज्ञापन
डुमरियागंज में श्ाुक्रवार देर श्ााम बारिश्ा हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।  सुबह-सुबह हल्की धूप और फिर 10 बजते-बजते हल्की बूंदाबांदी और फिर आसमान में बादल छा गए। शाम होते-होते फिर शोहरतगढ़, इटवा, बढ़नी, डुमरियागंज और भनवापुर में तेज बारिश और जिला मुख्यालय व आसपास के हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई। जिले में शनिवार को कुछ ऐसा ही मौसम रहा। बदले मौसम से फिर गलन बढ़ गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है। वहीं शोहरतगढ़ थाने की ग्राम पंचायत बसहिया के सीवान में बिजली गिरने से दो छुट्टा पशुओं की जान चली गई। ग्रामीणों की सूचना पर भी कोई नहीं पहुंचा। एसडीएम ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। कृषि वैैज्ञानिक डॉ. मार्कंडेय सिंह ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए अमृत है। अगर ओले पड़ते तो किसानों को काफी नुकसान होता। बारिश से गेहूं और तिलहन की फसल को काफी लाभ होगा। अब किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। मौसम विज्ञानी डॉ. पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठिठुरन महसूस होती रहेगी। वेस्टर्न डिस्टर्वेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण बस्ती, फैजाबाद, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जिले के तराई व बस्ती-गोरखपुर मंडल में मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें