इटवा। एसडीएम इटवा त्रिभुवन कुमार ने सोमवार सुबह ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुड़िला चंदन राय का निरीक्षण किया। यहां तैनात चार शिक्षकों में मौके पर एक ही शिक्षक मिले। एसडीएम तीनों अनुपस्थित शिक्षकों को वेतन काटने और निलंबन की संस्तुति डीएम से की है। निरीक्षण में शिक्षक दिवाकर शर्मा तीन, विमला श्रीवास्तव एक और महेश मिश्र 2 दिनों से अनुपस्थित पाए गए। बच्चों ने बताया कि तीन दिनों से मध्याह्न भोजन नहीं बना है। यहां पंजीकृत 70 बच्चों में सिर्फ 17 ही परीक्षा देते मिले। एसडीएम ने विद्यालय में मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती के बावजूद बच्चों की कम उपस्थिति अनुशासनहीनता की ओर इशारा कर रही है।