सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु का द्वितीय दीक्षांत समारोह 16 अक्टूबर को होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी र्गइं हैं। इसके लिए सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की सूची बनाई जा रही है। कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि सात सितंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें आमंत्रण पत्र दिया और समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अनुरोध किया है। समारोह के दौरान विवि में गर्ल्स हॉस्टल, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अध्ययन केंद्र, बस सेवा आदि का लोकार्पण हो सकता है।