फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 100 घरों की बिजली गुल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 27 Feb 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हल्लौर गांव के दक्षिण में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार शाम को अज्ञात कारण से जल गया। जिससे ट्रांसफार्मर से जुड़े लगभग 100 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। शिकायत ग्रामीणों ने रविवार की शाम को ही विभाग को कर दिया था, बावजूद 24 घंटे बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। नाराज उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

सोमवार को ट्रांसफाॅर्मर स्थल पर पहुंचकर विद्युत उपभोक्ता मोहम्मद मेंहदी, इरफान मेंहदी, सरवर मेहदी, तंजीम पंजतन, रज्जन, बाबू, एडवोकेट नौशाद, इरफान मेंहदी ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि हल्लौर के दक्षिण दिशा में 100 घरों को बिजली सप्लाई देने के लिए 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। रविवार शाम से आपूर्ति ठप है। इस संबंध में एसडीओ बबलू कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी। मौके पर जेई अमरजीत को भेजकर जांच कराया गया है। जल्द ही टांसफाॅर्मर बदलवा कर आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें