एसओजी और मिश्रौलिया पुलिस क संयुक्त टीम ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसओजी और मिश्रौलिया पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ बुधवार को बड़ी सफलता लगी है। टीम ने क्षेत्र के होरिलापुर पुल के पास से पांच संदिग्धों को पकड़ा। उनके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक और 40 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ इटवा जयराम ने बताया कि एसओ टीम को बुधवार को जानकारी मिली की कि स्मैक की तस्करी करने वाला गिरोह मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव ने एसओ मिश्रौलिया के साथ टीम गठित किया। इसके बाद क्षेत्र के होरिलापुर पुल के पास होने की जानकारी पर पहुंच गए। यहां पांच संदिग्ध आते हुए दिखे। जो पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख होगी। इसके साथ ही 40 लाख रुपये बरामद किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान आशीष सिंह निवासी कन्दवा थाना चिल्हिया,अजय सिंह निवासी बेलहा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर,इजहार मंसूरी गाड़ीवाल मोहल्ला थाना शोहरतगढ़, पिंटू, तौफीक खान निवासी आलमनगर कठेला बनकटवा थाना कठेला समयमाता के रूप में हुई। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया अरविंद कुमार गुप्ता, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव एसआई, हरीराम भारती, आरक्षी कृष्ण प्रकाश, अरविंद कुमार गौड, राजीव शुक्ल, रमेश यादव, अवनीश सिंह, पवन तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
-
पुडिय़ा बनाकर बेचने का करते थे काम
पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह लोग स्मैक श्रावस्ती से लाकर पुड़िया बनाकर घूम-घूम कर बेचते हैं। चोरी की मोबाइल अलग-अलग जगह से खरीदते व बेचते हैं।