बिस्कोहर। बिजली निगम कठौतिया रामनाथ की टीम ने बृहस्पतिवार को जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन बकाया वसूली अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की दो टीमों ने बिस्कोहर कस्बा और सेमरा डिहवा गांव में घर-घर जाकर राजस्व वसूली की। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक टीम ने कुल 40 उपभोक्ताओं के घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 30 उपभोक्ताओं से मौके पर ही 55 हजार रुपये का बकाया राजस्व वसूला गया। संवाद