सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने बृहस्पतिवार को नेपाल में यूरिया लेकर जाने की कोशिश करते हुए दो लोगों को पकड़ा। उनके कब्जे से 10 बोरी यूरिया बरामद की, जिसे वे नेपाल लेकर जा रहे थे। पकड़ी गई यूरिया सहित आरोपियों को ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी सीमा चौकी ककरहवा के जवान गश्त पर थे। इसी बीच सीमा पर स्थित पिलर संख्या 543/1 के समीप पहुंचने के कुछ समय उपरांत देखा कि कुल लोग साइकिल पर बोरी लादे भारत से नेपाल की तरफ जा रहे हैं। उनको रुकने के लिए कहा गया, लेकिन वे साइकिल छोड़ नेपाल की तरफ भागने लगे। संवाद
ध