खुनुवां। एसएसबी सीमा चौकी खुनुवां और सीमा शुल्क विभाग के जवानों ने नाका के दौरान 30 बोरी धान के बीज चार साइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मंगलवार सुबह भाद मुस्तहकम, परसौना गांव के पास उप निरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी देवांशु कुमार, आरक्षी प्रमोद कुमार, विभाश रजक, सीमा शुल्क निरीक्षक रामधारी पटेल और मुख्य आरक्षी महेंद्र कुमार पहुंचे। जहां चेकिंग के दौरान 30 बोरी धान बीज के साथ पकडे़ गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम पता इजहार निवासी ग्राम भाद मुस्तहकम, थाना-शोहरतगढ़ बताया। संवाद