श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम सुकईया निवासी आतिफ अली (25) बृहस्पतिवार को भिनगा की ओर आ रहे थे। भिनगा-परसा मार्ग पर नथुनिया मोड़ के निकट वह कुत्ते से टकराकर गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आतिफ को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया।