श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेचईपुरवा निवासी पंकज सोनी पुत्र ओमकार शुक्रवार शाम किसी काम से सिरसिया बाजार आया था। जहां से वह स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कलकलवा मोड़ के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को ठोकर मार दी। जिसमें पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया लाया गया। जहां उसे भिनगा रेपुर किया गया था। जहां हालत में सुधार होता न देख उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। संवाद