श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम बंठिहवा निवासी इदरीस (20) बृहस्पतिवार को बाइक से बहराइच की ओर से जा रहे थे। भिनगा-बहराइच मार्ग पर ग्राम पांडेयपुरवा के पास सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को टेंपो से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। राहगीरों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।