श्रावस्ती। भिनगा के लौकीपुरवा निवासी मुस्तफा (50) पर बृहस्पतिवार को बंदर ने हमला कर दिया। वह खेत देखने जा रहे थे। आसपास के लोगों ने बंदर को भगाकर, घायल को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मुस्तफा ने बताया कि उस बंदर ने इसके पहले भी कई लोगों को घायल किया है। लेकिन संबंधित विभाग बंदर को पकड़वाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। (संवाद)