भैंसाही नाका शिविर में कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करती विधायक।-
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी की ओर से शनिवार को सीमावर्ती गांवों के युवाओं के कौशल विकास के लिए दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा ने कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमांडेंट ने बताया कि गुज्जरगौरी क्षेत्र के 15 पुरुष-महिलाओं को 20 दिवसीय कुटीर उद्योग और भैंसाईनाका क्षेत्र के 15 युवाओं को 20 दिवसीय सौर ऊर्जा तकनीशियन प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं का चयन कर प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। कुटीर उद्योग प्रशिक्षण में हस्तशिल्प उत्पाद बनाने, गुणवत्ता सुधारने और बाजार से जोड़ने की जानकारी दी जाएगी। सौर ऊर्जा प्रशिक्षण में उपकरणों की स्थापना, रखरखाव व तकनीकी कार्य सिखाए जाएंगे। विधायक ने एसएसबी की पहल को प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि इससे युवा तकनीकी दक्षता हासिल कर आत्मनिर्भर बनेंगे और रोजगार के अवसर मिलेंगे।