जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेला गांव निवासी ओम प्रकाश (30) पुत्र राधेश्याम ने गुरुवार रात पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगा ली। परिजनों ने आननफानन उसे फंदे से नीचे उतारा और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया है। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। संवाद