मृतक विनोद कुमार व्तिलकपुर गांव में रोते बिलखते परिजन।
गिलौला। गिलौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिलकपुर निवासी गोलू का इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच में चल रहा है। बुधवार शाम उनके चचेरे भाई विनोद कुमार (28) तीमारदारों को खाना देने मेडिकल कॉलेज गए थे। वापस लाैटते समय बौद्ध परिपथ पर सिटकहना गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस विनोद को सीएचसी गिलौला ले गई, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।