श्रावस्ती। लालपुर हरैया तराई निवासी उदयराज शुक्रवार को अपने फर्नीचर की दुकान में लगी लकड़ी की मशीन का पट्टा चढ़ा रहा था। अचानक उसका पैर पट्टे में फंस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने मशीन को बंद कर उदयराज को दुकान से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। उदयराज के तीन लड़की और दो लड़के हैं। संवाद