श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम कोड़री निवासी अब्दुल खालिक (35) शनिवार देर शाम बाइक से बहराइच की ओर जा रहे थे। भंगहा मोड़ के निकट फोरलेन मार्ग पर वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर खड़े मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उनको निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। राहगीरों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।