श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के ग्राम नेवरिया निवासी संतोष कुमार (25) बुधवार को बाइक से भिनगा आए थे। देर शाम लौटते समय भिनगा-बहराइच मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर में चोट नहीं आई।