फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रास्ता सही करवाने की मांग पर टंकी पर चढ़ा युवक

Tue, 01 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​शिकारी चौड़ा गांव में पानी टंकी पर चढ़ा युवक।-
विज्ञापन
तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा निवासी राम प्रकाश वर्मा (26) मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने गांव के खस्ताहाल रास्ते को सही करवाने की मांग की। राम प्रकाश ने हाथ में तिरंगा झंडा ले रखा था। उन्होंने बताया कि उनके घर जाने वाला रास्ता बेहद खराब है। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। जिम्मेदारों से कई बार मांग करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। अपनी बात पहुंचाने के लिए उन्होंने टंकी पर चढ़ने का निर्णय लिया। सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अथक प्रयास के बाद राम प्रकाश नीचे उतरे। पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें