श्रावस्ती। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना हरदत्तनगर गिरंट की ग्राम पंचायत नवसहरा बहोरवा निवासी शिवकुमार पर भारी पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि शिवकुमार ने आपत्तिजनक वीडियो पर लिप्सिंग कर इंस्टाग्राम में अपलोड किया था। बाद में उसने माफी मांगते हुए वीडियो डिलीट कर दिया था। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शिवकुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।