इकौना। पयागपुर मार्ग पर मोहिनीपुर शराब भट्ठी के पास बुधवार रात बाइक सवार युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे डॉयल 112 के पुलिस कर्मियों ने घायल महजिदिया निवासी डिप्टी कुमार गोस्वामी (24) को सीएचसी इकौना पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। युवक शराब भट्ठी के पास कैसे पहुंचा और कैसे घायल हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।