फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 15 सितंबर तक करा सकते हैं पंजीकरण

Mon, 31 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से भारत कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 15 सितंबर तक युवा पंजीकरण करा सकते हैं। सीडीओ शाहिद अहमद ने बताया कि भारत कौशल प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन करने का राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशिक्षण व मूल्यांकन का अवसर मिलेगा। साथ ही योग्य प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसमें उन्नत निर्माण, निर्माण, डिजिटल तकनीक, इंजीनियरिंग, आतिथ्य, परिवहन, रचनात्मक उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कौशल शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जिला, राज्य, क्षेत्रीय व राष्ट्रीयस्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें