फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसानी से छोड़ सकते हैं तंबाकू : डॉ. प्रवीन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में शुक्रवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीन कुमार ने कहा कि तंबाकू की लत को आसानी से छोड़ा जा सकता है, बस जरूरत है तो आत्मबल की। तंबाकू का सेवन करने वाले लोग उसके स्थान पर च्युइंग गम, स्वस्थ नाश्ता या पुदीने का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही बिना चीनी वाली गम चबाएं, कच्ची गाजर, सूखे मेवे या सूरजमुखी के बीज को भी तंबाकू की लत को छोड़ने के लिए खाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें