श्रावस्ती। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में व्यवसाय व संस्थान के विकल्प परिवर्तन के लिए 15 अगस्त तक एससीवीटी पोर्टल खोला गया है। प्रधानाचार्य वीके गुप्ता ने बताया कि वेबसाइट http://www.scvtup.in पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि बीतने के बाद अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।