महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
- फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शक्ति मोबाइल टीमों की ओर से रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को ई एफआईआर, टोल फ्री नंबर व साइबर ठगी के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में अपने फोन से भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करके तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।