गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में आयोजित शिविर में योग का प्रशिक्षण करते बच्चे।
- फोटो : गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में आयोजित शिविर में योग का प्रशिक्षण करते बच्चे।
श्रावस्ती। भिनगा स्थित गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार ने पांच दिवसीय माता सरस्वती प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। मंगलवार को शिविर में बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने बच्चों को योग के बारे में बताया। कहा कि योग भारतीय परंपरा की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। यह हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है और असाध्य रोगों से बचाता है। बचपन से योग अभ्यास से शरीर मजबूत व निरोगी बनता है, साथ ही मानसिक विकास भी तीव्र होता है। उन्होंने भ्रामरी, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।