कटरा। यात्री सेवा दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को श्रावस्ती एयरपोर्ट पर निदेशक अजय कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक ने बताया कि पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों, बुजुर्गों, दिव्यांग व विशेष सहायता की आवश्यकता वाले यात्रियों के लिए विशेष सहायता कक्ष की व्यवस्था की है। इस दौरान सुरक्षित यात्रा विषय पर प्रश्नोत्तरी तथा 60 सेकंड की चुनौती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतीक्षा के दौरान यात्रियों के मनोरंजन और विश्राम से जुड़ी गतिविधियां भी हुईं। इस मौके पर कीर्तिवर्धन सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।