श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय के डिजिटल एक्सरे रूम में पिछले पंद्रह दिनों से मशीन खराब होने से मरीज मायूस लौट रहे हैं। जबकि सीएचसी व पीएचसी में हादसों के बाद आने वाले मरीजों को चिकित्सक डिजिटल एक्सरे कराने की सलाह देकर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेज रहे हैं। ऐसे में मरीज डिजिटल एक्सरे के लिए बहराइच अथवा निजी दुकान जाने को मजबूर है। सीएमएस डॉ. रामगोपाल के मुताबिक मशीन खराब थी। जिसे टेक्नीशियन बुला कर ठीक करवाया गया, पर वह फिर खराब हो गई। रविवार को टेक्नीशियन आने के बाद डिजिटल एक्सरे की सेवा सामान्य होगी।