फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मां गायत्री की उपासना से मिलता है वेद ज्ञान

Sun, 30 Aug 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के खलवा बाजार स्थित गायत्री शक्ति पीठ में रविवार को सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने कहा कि इससे जहां एक ओर सामाजिक भागीदारी बढ़ती है। वहीं, दूसरी ओर माता गायत्री की उपासना से हमे सहज ही वेद ज्ञान का भी लाभ प्राप्त होता है। वेद माता गायत्री अपने सरल स्वभाव के कारण भक्तों पर शीघ्र ही प्रसन्न होने वाली हैं। उनकी नियमित उपसना करने से हमें वेदों के तत्व ज्ञान को समझने में सहायता मिलती है। इस मौके पर संदीप कुमार, राजेश वर्मा, संजीव सोनी, विनायक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें