कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य सेप्टेज पॉलिसी एवं यूज्ड वॉटर मैनेजमेंट विषयक कार्यशाला का संचालन केंद्र के उप निदेशक एवं कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. राजीव नारायण ने किया।
कार्यशाला में बलरामपुर जिले के सभी नगरीय निकायों के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, जल निगम के इंजीनियर सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वालों को एसबीएम 2.0 अर्बन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कहा कि सेप्टेज मैनेजमेंट का पहला उद्देश्य पर्यावरण और सार्वजनिक समस्याओं को दूर करना है।
पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ
श्रावस्ती। गायत्री शक्तिपीठ भिनगा में बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। इसकी अध्यक्षता गायत्री शक्तिपीठ के जिला समन्वयक ने करते हुए कहा कि संस्कार अनमोल निधि है। इन्हें सीखने में धन व्यय नहीं होता। इसी से जीवन में सफलता व प्रतिष्ठा पाई जा सकती है। जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने जीवन में परिष्कृत व्यक्तित्व को अनमोल हीरा बताते हुए समाज से नौनिहालों में उत्तम संस्कारों के बीजारोपण का आह्वान भी किया। संवाद