श्रावस्ती। कटरा स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को यूनिसेफ व एम्स गोरखपुर तथा प्रशासन की ओर से एनीमिया मुक्त भारत व कुपोषण प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार तथा बेसिक शिक्षा विभाग के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि एनीमिया व कुपोषण प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास पूरे जिले में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. गोविंद शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।