एआरटीओ कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उप संभागीय परिवहन कार्यालय भिनगा में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान यात्री मालकर अधिकारी महेश कुमार वर्मा ने बताया कि तीन से 11 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत परिवहन विभाग व महिला कल्याण विभाग की ओर से ड्राइविंग मॉय ड्रीम्स (मेगा इवेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिलाओं व बालिकाओं को एक माह या उससे अधिक समय तक नि:शुल्क वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान संजय कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, पंकज कनौजिया, अमरदीप आदि मौजूद रहे।