फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Tue, 15 Sep 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 मिशन श​क्ति अ​भियान के तहत आयोजित चौपाल में जानकारी देती महिला आरक्षी
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व किशोरियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, एंबुलेंस 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध, मानवाधिकार, आत्मरक्षा तकनीक व शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें