फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चौपाल में महिलाओं को किया जागरूक

Tue, 12 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना के सीताद्वार में महिलाओं व युवतियों को जागरूक करती महिला पुलिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत इकौना के सीताद्वार मंदिर परिसर में चौपाल लगाई गई। जिसमें मौजूद महिला आरक्षियों ने महिलाओं व युवतियों को साइबर अपराध, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्हें छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए मौजूद कानून व नियमों की जानकारी दी। साथ ही वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें