महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण में शुक्रवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल लगाई। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं को फर्जी कॉल से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। कहा कि कोई सीबीआई, कस्टम, पुलिस या बैंक अधिकारी बनकर फोन करे और धमकाए तो घबराएं नहीं। कोई भी अधिकारी फोन पर धमकी नहीं देता। ऐसी कॉल आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। चौपाल में ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स के सुरक्षित इस्तेमाल, फर्जी लिंक व फिशिंग कॉल की पहचान तथा ओटीपी और बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने के बारे में भी जागरूक किया गया।