जिला अस्पताल में महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बुधवार को विभिन्न थानों में मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल लगाई। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षित, सकारात्मक व जागरूक वातावरण का निर्माण करना है। मिशन शक्ति की टीम जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराने आई महिलाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक व डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों की जानकारी दी। साथ ही ओटीपी साझा न करने, मजबूत एवं सुरक्षित पासवर्ड के प्रयोग की जानकारी दी गई। वहीं हेल्पलाइन नंबरों व महिला हितैषी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।