फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं और बालिकाओं को मिली जानकारी

Fri, 12 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी सहित आत्मरक्षा के गुर बताए जा रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को भिनगा के गोकुलपुरवा, संग्रामगंज, लक्ष्मनपुर बाजार, सोनवा के मोहरनिया सहित कई अन्य स्थानों पर चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान शक्ति मोबाइल टीम में तैनात महिला आरक्षी अर्जिता यादव, सोनी, सुषमा सिंह, शशि, जीनी कठारिया, पम्मी साहू ने विभिन्न योजनाओं के साथ ही मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर पम्फलेट वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें