फोटो- 17
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कानी बोझी निवासी साकरून (60) पत्नी तालुकदार रविवार देर शाम अपने घर के बाहर टहल रही थी। तभी जमुनहा बाजार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार थाना क्षेत्र के ही साईं गांव निवासी अनीश ने महिला को ठोकर मार दी। घटना में साकरून व अनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने साकरून को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जबकि अनीश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। संवाद